पुलिस कंट्रोल रूम में हुआ विदाई समारोह, एसपी रोहित काशवानी ने शॉल-श्रीफल, प्रमाण-पत्र व स्मृति-चिह्न भेंट किए
गुड्डू किरार ✍️ मो- 9589362100
विदिशा। पुलिस विभाग में वर्षों तक अपनी सेवाएं देने के बाद सितंबर 2026 में सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विदिशा पुलिस ने सम्मानपूर्वक विदाई दी। 07 अक्टूबर 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम विदिशा में आयोजित विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शॉल, श्रीफल, प्रमाण-पत्र एवं पुलिस स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की दीर्घ सेवाओं और विभाग के प्रति उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में लंबे समय तक कर्तव्य निभाना महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी के स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
तीन पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त
सहायक उप निरीक्षक कमल सिंह
कमल सिंह 09 नवंबर 1985 को पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर नियुक्त हुए थे। पदोन्नति के बाद वे सहायक उप निरीक्षक बने और सेवानिवृत्ति के समय थाना लटेरी में पदस्थ थे। 30 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त हुए कमल सिंह का कुल सेवाकाल 40 वर्ष 10 माह 22 दिवस रहा।
प्रधान आरक्षक 312 राकेश ठाकुर
राकेश ठाकुर 04 नवंबर 1988 को पुलिस विभाग में नियुक्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के समय वे प्रधान आरक्षक के पद पर रक्षित केंद्र विदिशा में पदस्थ थे। उन्होंने 30 सितंबर 2026 को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली। उनका कुल सेवाकाल 37 वर्ष 10 माह 16 दिवस रहा।
प्रधान आरक्षक 249 भीमराव राणे
भीमराव राणे की 01 अगस्त 2008 को पुलिस विभाग में आरक्षक (कोर्ट मोहर्रिर) के पद पर आमद हुई थी। 13 जुलाई 2026 को वे प्रधान आरक्षक (कोर्ट मोहर्रिर) के पद पर पदोन्नत हुए। सेवानिवृत्ति के समय वे रक्षित केंद्र विदिशा में पदस्थ थे। 30 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त हुए भीमराव राणे का सेवाकाल 35 वर्ष 05 माह बताया गया।

समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह, रक्षित निरीक्षक नीरज सिकरवार, पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी निरीक्षक हिरदय कुशराम, पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ तथा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परिवारजन सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विदिशा पुलिस परिवार ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की सेवाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके एवं उनके परिवारजनों के सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

