
नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होने के साथ ही वार्ड के विकास को भी नई दिशा
गुड्डू किरार ✍️ मो-9589362100
विदिशा। वार्ड क्रमांक 33 में 27 लाख की लागत से विभिन्न गलियों में सीसी रोड निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया।
इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से वार्डवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र की सड़कों की स्थिति में सुधार होगा। सीसी रोड निर्माण से स्थानीय नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होने के साथ ही वार्ड के विकास को भी नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम में उपस्थित विधायक मुकेश टंडन ,नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति राकेश शर्मा ने देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन किया गया तत्पश्चात भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ
इस अवसर पर दुर्गानगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान , वार्ड पार्षद श्रीमती ममता राजू दांगी एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
