ट्रेन में बैग चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 9.43 लाख रुपए और मोबाइल बरामद
गुड्डू किरार ✍️ मो-9589362100
विदिशा जीआरपी पुलिस ने मेमू ट्रेन में यात्री के बैग से 10 लाख रुपए चोरी होने के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने शिवपुरी जिले के कोलारस के ग्राम सुनाज से आरोपी शत्रु उर्फ दीपक ओझा को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की रकम में से 9 लाख 43 हजार रुपए नकद और चोरी के पैसों से खरीदा गया एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसके बाद आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली। जानकारी के अनुसार, 6 अक्टूबर को भोपाल निवासी अमित शर्मा बीना से एक व्यापारी से 10 लाख रुपए का नकद भुगतान लेकर मेमू ट्रेन से भोपाल की ओर जा रहे थे। अमित शर्मा प्लाईवुड की दुकान पर काम करते हैं। यात्रा के दौरान गंजबासौदा पहुंचने पर उन्हें अपना बैग चोरी होने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने विदिशा जीआरपी में चोरी की शिकायत दर्ज कराई।
जांच के आधार पर पुलिस शिवपुरी जिले के कोलारस थाना के ग्राम सुनाज पहुंची, जहां से शत्रु उर्फ दीपक ओझा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की निशानदेही पर 9 लाख 43 हजार रुपए नकद और चोरी की रकम से खरीदा गया एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। जीआरपी थाना प्रभारी वीर बहादुर परिहार ने बताया कि 6 अक्टूबर को भोपाल निवासी अमित शर्मा कोे बीना में एक व्यापारी से 10 लाख रुपए का नकद भुगतान मिला था जिसे वह लेकर मेमू ट्रेन से भोपाल की ओर जा रहे थे। अमित शर्मा प्लाईवुड की दुकान पर काम करते हैं। यात्रा के दौरान गंजबासौदा पहुंचने पर उन्हें पता चला अपना बैग चोरी हो गया था और उस बैग में 10 लाख रुपए नकद रखे हुए थे। उन्होंने विदिशा जीआरपी में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और चोरी गएं माल सहित बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया।