
टैक्स लॉ बार एसोसिएशन ने वित्त मंत्री के नाम आयकर अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
गुड्डू किरार ✍️ मो- 9589362100
विदिशा। पुराने टीडीएस प्रकरणों में आ रही परेशानियों के निराकरण और छोटे करदाताओं को राहत देने की मांग को लेकर विदिशा टैक्स लॉ बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को आयकर अधिकारी पवन कुमार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम ज्ञापन सौंपा।
एसोसिएशन के पीआरओ अमित शर्मा ने बताया कि ज्ञापन में पुराने टीडीएस प्रकरणों के निराकरण के लिए एमनेस्टी स्कीम लागू करने की मांग की गई है। एसोसिएशन का कहना है कि पुराने मामलों में करदाताओं को लंबे समय से विभिन्न प्रक्रियात्मक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में एमनेस्टी स्कीम लागू होने से लंबित प्रकरणों का सरलता से निराकरण हो सकेगा और विशेष रूप से छोटे करदाताओं को राहत मिलेगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में टैक्स लॉ बार एसोसिएशन अध्यक्ष सीए विकास कुमार जैन, सचिव अधिवक्ता चक्रेश जैन, सीए पार्थ पितलिया, विपिन चौरसिया, शरद सिंघवी, नितिन सोनी, देवेंद्र परिहार, अतुल गोयल, अंकित नामदेव, अर्पित शर्मा, अभिषेक जैन, दीपक नेमा, जितेश जैन और राजेश शर्मा सहित अन्य अधिवक्ता एवं सीए शामिल रहे।
एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से पुराने टीडीएस मामलों को लेकर व्यावहारिक कठिनाइयों को देखते हुए शीघ्र राहतकारी निर्णय लेने का अनुरोध किया है।
