शहर के प्रमुख मार्गों से निकली यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल
गुड्डू किरार ✍️ मो- 9589362100
विदिशा- मां अन्नपूर्णा सेवा समिति विदिशा के तत्वावधान में मां अन्नपूर्णा की भव्य ध्वज यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु ध्वज लेकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए राजेंद्र गिरी लोहंगी पहाड़ी स्थित मां अन्नपूर्णा दरबार पहुंचे। यात्रा में बड़ी संख्या में माताएं, बहनें एवं भक्त शामिल हुए।

ध्वज यात्रा माधवगंज चौराहा, रेलवे स्टेशन, पुरानी हॉस्पिटल रोड, नीमताल, गांधी चौक और माधवगंज सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर लोहंगी पहाड़ी पहुंची। यात्रा के दौरान नगर के व्यापारियों एवं धर्मप्रेमी बंधुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। धार्मिक जयकारों से यात्रा मार्ग भक्तिमय नजर आया।
विधायक टंडन सहित वरिष्ठ नेता हुए शामिल
यात्रा में प्रमुख रूप से विदिशा विधायक मुकेश टंडन, भाजपा के वरिष्ठ नेता तोरण सिंह दांगी, श्याम सुंदर शर्मा, राकेश शर्मा, सुरेंद्र चौहान, दिनेश कुशवाहा, नारायण सिंह कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। सनातन हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष रामराज सिंह दांगी, कोषाध्यक्ष डॉ. संतोष जैन एवं पूर्व अध्यक्ष नितिन माहेश्वरी भी यात्रा में शामिल रहे। इसके अलावा सागर मीणा, देवेंद्र सिंह पवार, चेतन सिंह चौहान, नीलेश रघुवंशी सहित अन्य वरिष्ठजन मौजूद रहे।
मातृशक्ति ने संभाली यात्रा की जिम्मेदारी
यात्रा में मातृशक्ति की अध्यक्ष मनोरमा दीक्षित, जया लीलानी, संयोजक अनीता श्रीवास्तव, महामंत्री अनामिका एवं मंत्री उषा श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति शामिल रही। पुरुष वर्ग में अध्यक्ष राधिका शरण दास, सुमित मोतियानी, राजेंद्र यादव एवं चेतन यादव सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

संचालक मंडल से बबीता सिंह चौहान, हेमंत नीलम राजपूत, शक्ति अग्रवाल, रानी राजपूत, सरपंच कल्पना किरार, हेमलता धाकड़, राम कुमारी दाॅगी, कीर्ति प्रजापति, राजाराम राजपूत, नीरज चंद्रवंशी एवं संजू प्रजापति सहित समिति के प्रशांत खत्री, रितु राजपूत, नीलेश अग्रवाल, कृष्णकांत सिंघानिया, पवन नामदेव, राजेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में भक्त यात्रा में शामिल हुए।
मां के दरबार में चढ़ाई ध्वजा, की सामूहिक आरती
लोहंगी पहाड़ी स्थित मां अन्नपूर्णा दरबार पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां अन्नपूर्णा को ध्वजा चढ़ाई और सामूहिक आरती की। भक्तों ने माता का आशीर्वाद लेकर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी एवं फलाहार वितरित किया गया।
यात्रा के समापन पर मां अन्नपूर्णा सेवा समिति के संस्थापक महिपाल सिंह राजपूत ने यात्रा में शामिल सभी भक्तों, माताओं एवं बहनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मां अन्नपूर्णा से सभी भक्तों के भंडार सदैव भरे रखने की प्रार्थना की।

