विदिशा। भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर गुरुवार को गुलाब वाटिका स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान उनके राष्ट्रसेवा, अंत्योदय और समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के उत्थान से जुड़े विचारों को स्मरण किया गया।
कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। जयंती के अवसर पर गुलाब वाटिका में पौधरोपण भी किया गया। पर्यावरण संरक्षण और हरित विदिशा के संकल्प के साथ विभिन्न पौधे रोपे गए तथा उनकी देखभाल की जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही शहर के सभी मतदान केंद्रों पर भी पुष्पांजलि अर्पित कर जयंती मनाई गई।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्याम सुंदर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष संदीप डोंगर सिंह, दुर्गा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान, वेत्रवती नगर मंडल अध्यक्ष प्रशांत खत्री, छत्रपाल शर्मा, कृष्ण कुमार गुप्ता, महामंत्री सुनील साहू, राहुल गुप्ता, कार्यालय मंत्री सागर मीणा, मंत्री महेंद्र सिंह दांगी, राजन सिंह अहिरवार, विनोद सोलंकी, सोशल मीडिया सहप्रभारी राजू रैकवार, बृजेंद्र सिंह, पप्पू सरदार, सह कार्यालय मंत्री रमेश रैकवार, पार्षद शैलेंद्र सरवैया, हिमांशु राजोरिया, राजू मालवीय, कल्लू, लियाकत खान, अंकित शर्मा सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

