लटेरी पुलिस ने ग्राम मलनिया में दबिश देकर पकड़ा, 2024 में विवाद के दौरान हुई थी सिद्दीक खान की मौत
गुड्डू किरार ✍️ मो- 9589362100
विदिशा/लटेरी। ग्राम मलनिया में वर्ष 2024 में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान हुई सिद्दीक खान की मौत के मामले में लटेरी पुलिस ने करीब दो साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी जलाल खां (85) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे उप जेल लटेरी भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार मामले में थाना लटेरी में अपराध क्रमांक 309/24 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। प्रकरण में धारा 103(1) बीएनएस सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई। मामले में पूर्व में नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आरोपी जलाल खां घटना के बाद से फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने 1 फरवरी 2025 को 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
मुखबिर की सूचना पर दबिश
पुलिस को 24 सितंबर को मुखबिर से आरोपी के ग्राम मलनिया में मौजूद होने की सूचना मिली। इसके बाद थाना प्रभारी बीभेन्द्रु व्यंकट टांडिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका तिवारी एवं एसडीओपी लटेरी अमरेश वोहरे के मार्गदर्शन में की गई। गिरफ्तारी में निरीक्षक बीभेन्द्रु व्यंकट टांडिया, उप निरीक्षक वीएल सिलोरिया, प्रधान आरक्षक महेश भील, संजीव शाक्य तथा आरक्षक अवध पटेल और दीपक जाटव की भूमिका रही।

