गुड्डू किरार ✍️ मो- 9589362100
‘बेटियों को जीने दो’ अभियान के प्रमुख दीपसिंह कुशवाह रविवार को गंजबासौदा पहुंचेंगे
विदिशा/गंजबासौदा। बेटियों के जन्म को उत्सव और उनके सम्मान को सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देने के उद्देश्य से ‘बेटियों को जीने दो’ अभियान के प्रमुख दीपसिंह कुशवाह रविवार को गंजबासौदा पहुंचेंगे। यहां सिविल अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस के अवसर पर नवजात बेटियों के बीच कपड़े वितरित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान रविवार सहित अन्य दिनों में जन्म लेने वाली नवजात बेटियों को कपड़ों की जोड़ी भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की जाएगी। अभियान का उद्देश्य बेटियों के जन्म को लेकर समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना और परिवारों को बेटी के प्रति सम्मान का संदेश देना है।
दीपसिंह कुशवाह ने बताया कि वे अब तक अपने निजी खर्चे से 2388 से अधिक जोड़ी कपड़े नवजात बेटियों को वितरित कर चुके हैं। यह अभियान मध्यप्रदेश के अलावा नई दिल्ली, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, राजस्थान, बिहार, हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तरप्रदेश सहित कई राज्यों तक पहुंच चुका है।
कुशवाह का कहना है कि बेटी के जन्म पर परिवार में खुशियां बढ़ें और समाज में बेटियों के प्रति सम्मान की भावना मजबूत हो, इसी उद्देश्य से वे लगातार इस अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं।

