
10 डिब्बों की ट्रेन में दिखेंगे देवी-देवताओं के विभिन्न स्वरूप, रेलवे स्टेशन की तर्ज पर सजेगा पूरा तिराहा
गुड्डू किरार ✍️ मो- 9589362100
विदिशा। धार्मिक आस्था और रचनात्मकता का अनूठा संगम इस बार मोहनगिरी तिराहे पर देखने को मिलेगा। समिति द्वारा तिराहे को रेलवे स्टेशन की थीम पर सजाकर ‘मोहनगिरी तिराहा जंक्शन’ का स्वरूप दिया जा रहा है। यहां तैयार की जा रही भारतीय रेल की झांकी श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेगी।

झांकी में भाप से चलने वाले स्टीम इंजन के साथ 10 डिब्बों की ट्रेन तैयार की जा रही है। इसमें भगवान भोलेनाथ को इंजन चालक के स्वरूप में दर्शाया जाएगा, जबकि ट्रेन के अलग-अलग डिब्बों में देवी मां के विभिन्न स्वरूप विराजमान होंगे। एक डिब्बे में गणपति जी को विशेष रूप से गाड़ी के स्वरूप में दर्शाया जाएगा।
मोहनगिरी तिराहा में लगने वाली झांकी के समिति सदस्य सोनू राजपूत, ब्रजेश राठौर , नीरज सूर्यवंशी, पवन पेंटर, मनोज कार पेंटर, मुकेश प्रजापति, हेमंत तिवारी, अरविंद साहू। रवि दिवाकर, आदि, सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि झांकी को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि श्रद्धालुओं को रेलवे स्टेशन और ट्रेन का वास्तविक अहसास हो। ‘मोहनगिरी तिराहा जंक्शन’ पर आने वाले श्रद्धालुओं का विशेष स्वागत किया जाएगा।
