
NEET पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन चल रहा है. अब यह प्रोटेस्ट धीरे-धीरे देश के कई राज्यों में फैल चुका है. हाल ही में पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर पेपर लीक करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है. तो उधर अब फतेहपुर में जनसभा संबोधित करते समय सीएम योगी ने नकल माफियाओं को मिट्टी में मिलाने की बात कही. सीएम योगी ने कहा कि माफिया मिट्टी में मिलेंगे, कोई रोक नहीं सकता माफिया को मिट्टी में मिलने से.
सीएम योगी ने कहा कि जिन्होंने युवाओं का शोषण किया और छात्रों को अंधकारमय जीवन दिया था, आज वो समाजवादी पार्टी और कांग्रेस किस प्रकार से घड़ियाली आंसू बहाने का काम कर रही है. सीएम योगी ने आगे कहा कि ये नकल माफिया कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की विरासत हैं. इन्होंने पाला हुआ था इनको, यही लोग पालते थे. प्रधानमंत्री ने जो घोषणा की है, छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की जिसने भी दुस्साहस किया, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.
