
शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी — शिवराज सिंह चौहान
गुड्डू किरार ✍️ मो- 9589362100
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रभारी मंत्री लखन पटेल विदिशा पहुंचे…दोनों मंत्री वात्सल्य गणपति महोत्सव में शमिल हुए….स्कूल में पहुंचते ही छात्र-छात्राओं ने मंत्री द्वय का जोरदार स्वागत किया…शिवराज सिंह चौहान बच्चों के बीच पहुंचे और उनका अभिवादन किया….कार्यक्रम में बच्चों ने देश भक्ति, समुद्र मंथन, भगवान विष्णु के बराह, नरसिंह अवतार, रामायण सहित विभिन्न नाटकों पर मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियां दी…केंद्रीय मंत्री ने छात्रों के इस अभिनय की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की…. शिवराज सिंह ने 10 वी 12 वी कक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्कॉलरशिप राशि के चेक भी दिये….

कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने विद्यालय की तारीफ करते हुए कहा कि एनुअल फेस्ट और वह भी गणेश उत्सव के रूप में तारीफ के काबिल है…उन्होंने कहा कि बेटे और बेटियों में कभी अंतर नहीं समझना चाहिए…उन्होंने भगवान गणेश और कार्तिकेय को लेकर बुद्धिमता की कथा सुनाई….उन्होंने अच्छी शिक्षा और संस्कार के लिए विद्यालय संचालक की जमकर तारीफ की…. केंद्रीय मंत्री कहां ने कहा कि बच्चों से मैं बहुत प्यार करता हूं शिक्षा के साथ-साथ वात्सल्य परिवार बच्चों को संस्कार भी दे रहे है, ये अच्छी बात है, इसके लिए वह धन्यवाद के पात्र हैं…उन्होंने सभी को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं भी दीं।
