गणेश चतुर्थी पर नगरपालिका के सामने नवीन कार्यालय में हुआ भगवान गणेश का विधिवत पूजन एवं स्थापना, सनातनी बंधुओं और मीडिया साथियों की रही सहभागिता
गुड्डू किरार ✍️ 9589362100
विदिशा। सनातन श्री हिंदू उत्सव समिति विदिशा के नवीन कार्यालय का शुभारंभ भगवान गणेश की विधिवत स्थापना के साथ हुआ। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर नगरपालिका के सामने फायर ब्रिगेड कार्यालय के पास स्थित नवीन कार्यालय में भगवान गणेश का विधिवत पूजन-अर्चन कर स्थापना की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समिति पदाधिकारी, सनातनी बंधु एवं मीडिया साथी उपस्थित रहे।
गणेशोत्सव के शुभारंभ अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्षा गीता कैलाश रघुवंशी, वन विकास निगम उपाध्यक्ष राम मोहन बघेल, व्यापार महासंघ अध्यक्ष राजेश जैन, मोहित रघुवंशी, संदीप डोंगर सिंह, डॉ. प्रदीप शर्मा, सुरेश मोतियानी, जसरूप दांगी, महेंद्र यादव, प्रताप सिंह सेंगर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष अतुल तिवारी एवं संजीव शर्मा, सुनील शर्मा, मयूर पुरोहित, प्रशांत शर्मा, मोहित शर्मा, मयंक कर्ण, अनुराग जैन अन्नू, शुभम शर्मा, अभिषेक दुबे सहित अन्य लोगों ने सहभागिता की।
समिति अध्यक्ष रामराज किशोर सिंह दांगी, गणेश उत्सव संयोजक सोनू गोस्वामी, महामंत्री विजय दीक्षित, कोषाध्यक्ष डॉ. संतोष जैन, प्रवक्ता विमलेश सक्सेना, प्रवक्ता कपिल मतानी, मीडिया प्रभारी राजू रैकवार एवं सोम सोनी सहित समिति के पदाधिकारियों ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।
गणेश चतुर्थी के अवसर पर नवीन कार्यालय में भगवान गणेश की स्थापना के साथ ही गणेशोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। आयोजन में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।
उक्त जानकारी समिति प्रवक्ता विमलेश सक्सेना ने दी।

