TNP NEWS कॉन्क्लेव में फील्ड रिपोर्टिंग के लिए गुड्डू किरार सम्मानित
भोपाल। पत्रकारिता में सक्रिय फील्ड रिपोर्टिंग और जनसमस्याओं को प्रमुखता से सामने लाने के लिए विदिशा के पत्रकार गुड्डू किरार को भोपाल के नीलबड़ स्थित सांवरिया गार्डन में आयोजित ‘TNP NEWS कॉन्क्लेव इन MP 2026’ में शील्ड देकर सम्मानित किया गया। प्रदेशभर से पहुंचे पत्रकारों की मौजूदगी में मिला यह सम्मान उनके लिए महज एक शील्ड नहीं, बल्कि मैदान में लगातार सक्रिय रहकर जनता की आवाज को खबर के माध्यम से सामने लाने के प्रयासों का सम्मान है।
विदिशा से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर अब प्रदेश के मंच तक पहुंचा है। वर्षों से फील्ड में रहकर घटनास्थल तक पहुंचना, जमीनी हकीकत को करीब से देखना और आमजन की समस्याओं को जिम्मेदारों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता का प्रमुख हिस्सा रहा है। यही सक्रियता इस सम्मान का आधार बनी।

गुड्डू किरार ने कहा कि पत्रकारिता उनके लिए केवल पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है।
उनका प्रयास रहा है कि खबर सिर्फ कागज या स्क्रीन तक सीमित न रहे, बल्कि उस व्यक्ति की आवाज बने जिसकी समस्या कहीं दबकर रह जाती है। उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंचकर सच को देखना, तथ्यों को समझना और जनता की आवाज को मजबूती से सामने रखना ही पत्रकारिता का वास्तविक दायित्व है।
कार्यक्रम में भोपाल सांसद एवं पत्रकारिता की पृष्ठभूमि से जुड़े आलोक शर्मा की मौजूदगी भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। पत्रकारों के बीच उनका आत्मीय अंदाज कार्यक्रम में चर्चा का विषय बना। पत्रकारिता से राजनीति तक का उनका सफर और पत्रकार साथियों के बीच उनकी सहज उपस्थिति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
वहीं स्टेट हेड जादौन जी का स्नेह और मार्गदर्शन गुड्डू किरार के लिए हमेशा बड़े भाई जैसा रहा है। ऐसे में प्रदेशभर के पत्रकार साथियों की मौजूदगी में उन्हीं के सामने सम्मानित होना उनके लिए भावुक और विशेष क्षण रहा।
इस अवसर पर गुड्डू किरार ने TNP NEWS परिवार, CMD अमित कुमार पांडे, अतुल कुमार, स्टेट हेड जादौन सहित कार्यक्रम से जुड़े सभी वरिष्ठजनों एवं पत्रकार साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि यह सम्मान मंजिल नहीं, बल्कि जिम्मेदारी बढ़ने का संकेत है। आने वाले समय में भी फील्ड में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों को सामने लाने और जनता की आवाज को खबर की आवाज बनाने का प्रयास जारी रहेगा।
विदिशा की मिट्टी से शुरू हुआ यह सफर अब प्रदेश के मंच तक पहुंचा है और आगे भी पत्रकारिता के उसी संकल्प के साथ जारी रहेगा—खबर वही, जो जमीन से निकले और जनता की आवाज बने।
TNP NEWS
नेशनल न्यूज़ चैनल
जिला ब्यूरो — गुड्डू किरार ✍️

