गुड्डू किरार ✍️
विदिशा। व्यापारियों के राष्ट्रीय संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) में विदिशा को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। विदिशा चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रवि तलरेजा को कैट का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा कैट के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन द्वारा की गई।
इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के बाद विदिशा के व्यापारी वर्ग में उत्साह का माहौल है। विदिशा चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष मनीष लस्करी ने बताया कि रवि तलरेजा को प्रदेश स्तर पर दायित्व मिलने से न केवल विदिशा बल्कि पूरे क्षेत्र के व्यापारियों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रवि तलरेजा अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता के बल पर प्रदेशभर के व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाएंगे।
नियुक्ति की घोषणा के बाद विदिशा चैंबर्स ऑफ कॉमर्स की पूरी टीम ने हर्ष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया। संगठन के महामंत्री हृदेश सोनी, कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, सह-कोषाध्यक्ष करतार सिंह धाकड़, उपाध्यक्ष दिनेश रामानी, आनंद अग्रवाल, महिपाल सिंह राजपूत, कमलेश गर्ग, मंत्री रोहित गर्ग, रजत अरोड़ा, अमित शर्मा, विशाल चौरसिया, आईटी प्रमुख दिलीप जौहरी सहित अनेक व्यापारियों एवं समाजसेवियों ने रवि तलरेजा को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
व्यापारिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि रवि तलरेजा की नियुक्ति से प्रदेश स्तर पर विदिशा की भागीदारी और प्रभाव दोनों बढ़ेंगे तथा व्यापारियों के हितों को नई दिशा मिलेगी।
यह जानकारी मनीष लस्करी, उपाध्यक्ष
विदिशा चैंबर्स ऑफ कॉमर्स ने दी
मो.: 9827046410

