विदिशा। नशे के दुष्परिणामों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने एवं समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा 15 से 30 जुलाई तक नशे से दूरी है जरूरी 2.0 विशेष जन-जागरूकता अभियान संचालित किया गया। अभियान का भव्य समापन रवीन्द्रनाथ टैगोर भवन में समारोह में किया गया। इस मौके पर दीप प्रज्ज्वलन एवं डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुति से कार्यक्रम को शुभारंभ हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक मुकेश टंडन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता कैलाश रघुवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति राकेश शर्मा, उप पुलिस महानिरीक्षक (देहात) भोपाल रेंज राजेश सिंह चंदेल एवं पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी उपस्थित रहे।
समापन समारोह में वात्सल्य स्कूल के बैंड द्वारा अभियान गीत की प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई। ओलम्पस स्कूल के विद्यार्थियों ने म्यूट एक्ट के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। वहीं साकेत एमजीएम स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर युवाओं एवं आमजन को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। इसके साथ ही गायत्री परिवार द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को आकर्षक एवं प्रेरणादायी बनाया।
नयो को सामाजिक अभियान बनाकर सभी को सहभागिता करना चाहिएं: विधायक
विधायक मुकेश टंडन ने पुलिस के 15 दिवसीय अभियान की सराहना करते हुए कहा कि नशे का प्रभाव एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरे परिवार और कई पीढ़ियों को प्रभावित करता है। उन्होंने परिवारजनों से नशे की गिरफ्त में आए व्यक्ति को सुधारने में सहयोग करने तथा अभियान को सामाजिक अभियान बनाकर इसमें सक्रिय सहभागिता करने की अपील की। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता कैलाश रघुवंशी ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। नशामुक्ति केवल पुलिस का अभियान नहीं, बल्कि पूरे समाज का जन-आंदोलन बनना चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति राकेश शर्मा ने भारत माता की जय के जयघोष के साथ नशा मुक्ति विदिशा, समृद्ध विदिशा का संदेश देते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सभी से सहभागिता का आह्वान किया। उप पुलिस महानिरीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने अभियान के तहत आयोजित विभिन्न गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि भारत सरकार ने नशामुक्त समाज का संकल्प लिया है और पुलिस हमेशा जनता के साथ है। उन्होंने सभी से मिलकर नशे को समाज से दूर करने का आह्वान किया।
पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशामुक्त भारत के संकल्प के अनुरूप मध्यप्रदेश सरकार एवं पुलिस विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
ं सोशल प्लेटफॉर्म के जरिए 21 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा का संदेश
अभियान के दौरान जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में 568 जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से 2 लाख से अधिक नागरिकों को प्रत्यक्ष रूप से जागरूक किया गया। वहीं सोशल मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म एवं अन्य संचार माध्यमों के जरिए 21 लाख से अधिक लोगों तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाया गया। समापन समारोह में अभियान को सफल बनाने में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान देने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों एवं अभियान के समन्वयकतार्ओं को सम्मानित किया गया। अभियान के दौरान विभिन्प प्रकार कि आयोजन सहित नृत्य, क्विज, वाद-विवाद, निबंध, चित्रकला, रंगोली एवं अन्य प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वितीय और तृतीय प्रतिभागी विजेताओं को भी पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए गए।


