
शिवहरे ई मोटर्स ने रौन में खोला शोरूम, ग्राहकों को मिलेगी बिक्री के साथ सर्विस सुविधा
रौन क्षेत्र में ई-वाहनों को बढ़ावा, शिवहरे ई मोटर्स शोरूम का हुआ शुभारंभ
भिंड/रौन नगर में शिवहरे ई मोटर्स शोरूम का शुभारंभ किया गया। शोरूम में ई-रिक्शा और ई-लोडर उपलब्ध कराए जाएंगे। संचालकों के अनुसार ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शोरूम के साथ सर्विस सेंटर की व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।
शिवहरे ई मोटर्स के डीलर नीरज शिवहरे और कृष्ण शिवहरे ने बताया कि रौन क्षेत्र में पहली बार ई-रिक्शा और ई-लोडर की खरीद के साथ फाइनेंस सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा वाहनों की सर्विस के लिए सर्विस सेंटर की सुविधा भी शोरूम परिसर में उपलब्ध रहेगी।

शोरूम संचालकों के अनुसार भिंड जिले में बैटरी वितरण का कार्य भी किया जाएगा तथा क्षेत्र में डीलरशिप उपलब्ध कराने की योजना है। उनका कहना है कि रौन और आसपास के लोगों को ई-रिक्शा एवं ई-लोडर खरीदने के लिए अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
शिवहरे ई मोटर्स की ओर से ग्राहकों को उचित दर पर वाहन उपलब्ध कराने की बात कही गई है। शोरूम में फाइनेंस सुविधा सहित बिक्री के बाद सर्विस की व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी।
संपर्क : 9754257055
डीलर : नीरज शिवहरे एवं कृष्ण शिवहरे

