विदिशा। सनातन श्री हिंदू उत्सव समिति की मतदाता सूची का प्रारूप आज मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट संतोष शर्मा द्वारा प्रकाशित किया गया।
मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट संतोष शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में समिति के कुल 2647 सदस्य थे। गत जनवरी माह में आयोजित सदस्यता अभियान के दौरान 264 नए सदस्य समिति से जुड़े। इसके साथ ही समिति के कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 2911
हो गई है, जो आगामी चुनाव
में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
प्रारूप मतदान सूची के संबंध में दवा आपत्ति आज दोपहर 12 से 02 बजे तक पेश किए जाएंगे
मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के अवसर पर समिति के अध्यक्ष नितिन माहेश्वरी, संस्थापक अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा, रघुवीर सिंह चौहान, राहुल कुशवाहा, पूर्व अध्यक्ष बल्लू महाराज, शैलेंद्र सिंह, सरदार रघुवंशी एवं राधिका दास, रामराज दांगी उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी समिति के प्रवक्ता मनोज शर्मा द्वारा प्रदान की गई।
