कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात करने वालों को लिया अभिरक्षा में, जुलूस और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर बढ़ाई निगरानी
गुड्डू किरार ✍️ मो- 9589362100
विदिशा। त्योहारों से पहले शहर की कानून-व्यवस्था को लेकर कोतवाली पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। सार्वजनिक स्थानों पर लड़ाई-झगड़ा, हुड़दंग, चाकूबाजी और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले 6 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद त्योहारों के दौरान उपद्रव करने वालों को लेकर सख्त संदेश गया है।
पुलिस के अनुसार कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद राज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
इन 6 पर हुई कार्रवाई
पुलिस ने तलैया मोहल्ला निवासी प्रिंस राजपूत (28), शिक्षक कॉलोनी निवासी अंकित चादर (24), बंटी नगर निवासी ऋतिक रघुवंशी (25), शंकरटीला मोहनगिरी निवासी संतोष कुशवाहा (30), सुल्तानपुर जिला रायसेन निवासी बिट्टू उर्फ पतिदेव (20), हाल निवासी विदिशा और उदय नगर कॉलोनी निवासी रोहित साहू के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
जुलूस और सार्वजनिक स्थानों पर रहेगी नजर
त्योहारों के दौरान जुलूस, सार्वजनिक आयोजनों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई है। पुलिस ने नागरिकों से शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। साथ ही हुड़दंग, चाकूबाजी, लड़ाई-झगड़े और यातायात नियमों के उल्लंघन से बचने की हिदायत दी है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस टीम: निरीक्षक आनंद राज, सउनि मलखान सिंह, प्रधान आरक्षक विजय गुप्ता, आरक्षक भूपेंद्र कुर्मी, राघवेंद्र सिकरवार, निलेश धाकड़, अखिलेश राजावत एवं शिशुपाल दांगी।

