छह महिला आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की कार्रवाई, ₹30 हजार की एल्युमिनियम रीप बरामद
रिपोर्टर- गुडडू किरार ✍️ मो- 9589362100
विदिशा। रंगई स्थित सनशाइन सोलर एनर्जी के गोदाम में हुई चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया करीब 30 हजार रुपए कीमत का एल्युमिनियम सामान बरामद किया है। प्रकरण में पूर्व में छह महिला आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की विवेचना में एक और नाम सामने आया। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस
नंदवाना निवासी नवीन कोठारी पिता हरिओम कोठारी (40) की रिपोर्ट पर कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 596/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर चोरी की घटना में संलिप्तता सामने आने पर जतरापुरा निवासी विल्सन जोसेफ पिता राजू जोसेफ (26) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोलर प्लेट की एल्युमिनियम रीप बरामद कर जप्त की है। बरामद सामान की कीमत करीब 30 हजार रुपए बताई गई है।
छह महिला आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आगे बढ़ी जांच
सनशाइन सोलर एनर्जी गोदाम चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस पूर्व में छह महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। प्रकरण में अन्य संभावित संलिप्त आरोपियों की जानकारी जुटाने के लिए पुलिस लगातार विवेचना कर रही थी। इसी क्रम में एक और आरोपी की गिरफ्तारी की गई। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
पुलिस टीम की भूमिका
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह के मार्गदर्शन तथा कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद राज के नेतृत्व में की गई।
कार्रवाई में उप निरीक्षक रणवीर सिंह, सहायक उप निरीक्षक मुकेश ठाकुर, महिला प्रधान आरक्षक समा परवीन, प्रधान आरक्षक विजय गुप्ता, आरक्षक अखिलेश राजावत, निलेश धाकड़, भूपेंद्र कुर्मी, राघवेंद्र सिकरवार एवं शिशुपाल सिंह दांगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


