गुड्डू किरार ✍️ मो- 9589362100
एएसपी मोनिका तिवारी ने पुलिस बल की ब्रीफिंग लेकर सेक्टर प्रभारियों को सौंपे सुरक्षा दायित्व
विदिशा। अनंत चतुर्दशी चल समारोह और गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर विदिशा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी कर ली है। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका तिवारी ने थाना कोतवाली में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग लेकर उन्हें ड्यूटी के लिए रवाना किया।
ब्रीफिंग के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी को लेकर सेक्टर प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को जुलूस मार्ग और विसर्जन स्थलों पर लगातार सतर्क रहने तथा किसी भी स्थिति में तत्काल समन्वय के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देने और पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए गए हैं। त्योहार के दौरान पुलिस की विभिन्न टीमें प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहेंगी।

