उत्तर प्रदेश में 2 बड़े प्रोटेस्ट हो रहे हैं. जहां जगह-जगह हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी जुट रहे हैं. पहला प्रोटेस्ट 69 हजार शिक्षक भर्ती से जुड़ा है, जो राजधानी लखनऊ में हो रहा है. जहां सरकार से हार मानने के बाद स्टूडेंट्स मायावती के अवास के बाहर मदद मांगने पहुंच गए. स्टूडेंट्स ने कहा कि सरकार से उम्मीद खत्म हो चुकी है अब मायावती से उम्मीद है वही दलित और पिछड़ों को न्याय दिलाए. सरकार के दरवाजे जा-जाकर थक चुके है. तो दूसरी तरफ नीट पेपर लीक को लेकर प्रदेश के कई जिलों में आजाद समाज पार्टी प्रोटेस्ट कर रही है.
लखनऊ के इको गार्डन में आजाद समाज पार्टी का धरना प्रदर्शन चल रहा है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद धरना स्थल पर पहुंच गए हैं. धरने में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और छात्र इको गार्डन पहुंच चुके हैं. वहीं बुलंदशहर में आजाद समाज पार्टी के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन चल रहा है. दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सड़क पर कार्यकर्ता उतरे हैं. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है. मलका पार्क से कलेक्ट्रेट गेट तक विरोध मार्च निकाला गया. प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र भारी पुलिस बल तैनात रहा.
प्रतापगढ़ में प्रदर्शन कर रहे आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता
जंतर मंतर आंदोलन को लेकर प्रतापगढ़ में भी प्रदर्शन हो रहा है. आजाद समाज पार्टी प्रतापगढ़ के नेतृत्व में यहां धरना प्रदर्शन हुआ. आजाद समाज के सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए. कंपनी गार्डन में प्रदर्शन चल रहा है. प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन देने के लिए डीएम को मौके पर बुलाने की मांग की है.