गुड्डू किरार ✍️
विदिशा। जिला न्यायालय परिसर में शनिवार को आयोजित लोक अदालत के अवसर पर बालिका संप्रेक्षण गृह महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीता कांस्वां के कुशल मार्गदर्शन में बालिकाओं के कौशल एवं रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उनके द्वारा निर्मित विभिन्न हस्तनिर्मित सामग्री का भव्य स्टॉल लगाया गया। श्रीमति आकांक्षा मरावी अधीक्षक बालिका संप्रेषण ने बताया कि स्टॉल पर विभिन्न प्रकार की सामग्री सुसज्जित तरीके से तैयार की गई थी। इस अवसर पर स्टॉल का अवलोकन करने वाले अधिकारियों एवं आमजन द्वारा बालिकाओं के प्रयासों की सराहना की गई। बालिकाओं द्वारा तैयार की गई सामग्री के प्रदर्शन से उन्हें अपनी प्रतिभा को समाज के समक्ष प्रस्तुत करने तथा आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर प्राप्त हुआ। बालिका संप्रेक्षण गृह द्वारा इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से बालिकाओं को कौशल विकास, रचनात्मक अभिव्यक्ति, आत्मनिर्भरता एवं समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह पहल बालिकाओं के पुनर्वास एवं सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे उनमें ह्लसीखने, सृजन करने और आत्मनिर्भर बननेह्व की भावना को बल मिलता है।
